उनसे मिलने की आरजू भी है,उनकी जुस्तजू भी है

दिल थोड़ा बेआस भी है,मगर हल्की सी इक आस भी है।



वो अभी मेरे साथ नहीं,वो अभी मेरे पास नहीं

पर वो मेरे साथ भी है, वो मेरे पास भी है।


मैं जानता हूं उसे अच्छी तरह,पर वो नहीं जानता है मुझे

ये सोचकर दिल थोड़ा शाद भी है,थोड़ा उदास भी है।