हमने तुम्हें याद करने की,आज के दिन की रस्म निभा दी
जो बातें तुमने कही थी,उसी में से चंद बातें दोहरा दी
जो राहें तुमने दिखाई,उस पर तो कभी चल न सके हम
वही राहें,वही बातें,वही सीखें हमने हंसकर भुला दी
तुमने इस चमन के मर्ज का कोई और बताया था इलाज
हमने कुछ और ही इलाज किया,कोई और ही दवा दी
किसी की तस्वीर दीवार के इक कोने से आज हटा दी
वहीं दुनिया को दिखाने के लिए तुम्हारी तस्वीर लगा दी