बिन बोले कितना कुछ कह देती है
कई बार बोलने पर
जब तुम गर्दन उठाकर देखती हो तो
न जाने क्यूं लगता है तुम अपनी आंखो से
औरों का कहा सुन भी लेती हो
आंखों से लोगों को पढ़ना तुम्हारा शौक है
तुम इतनी सुंदर हो अपनी आंखों के कारण
जिनको देखने समझने के लिए
एक अलग ही दृष्टि चाहिए।
मैं सोचता हूं प्रायः
होता है कोई आत्मा का सौंदर्य
तो क्या होता है परिलक्षित वही आंखों से।