इस संसार में हर समय
जहां घट रहा है इतना कुछ
क्या नहीं हो सकता कभी ऐसा कि
मैं मिल सकूं तुमसे
एक क्षण के लिए ही सही
अपना सारा अधूरापन
अपनी सारी दुश्चिंताए छोड़कर
अपने पांव से लेकर
अपने मन पर लगे सारे बंधन तोड़कर
अपने अस्तित्व की क्षणभंगुरता भूलकर
अपने समूचे अस्तित्व की सारगर्भिता के साथ
उस एक क्षण को
अपनी सांसों से लेकर आत्मा तक में
आत्मसात करने के लिए
सदा के लिए और
तुम भी मिलो मुझसे वैसे ही
नीरव २५.०६.२०२६