थोड़े से तुम अधूरे ही रहना
तुम्हारा अधूरापन ही
तुम्हारे आदमी होने की पहचान है
कौन यहां है पूर्ण ?
वो कौन हैं जिन्हें पूर्णता चाहिए?
वो कौन हैं जो पूर्णता के लिए परेशान हैं ?
इंसानों को समझते हैं माटी से भी सस्ता
पूजते हैं पत्थर ,व्यर्थ उनके आदर्श
व्यर्थ उनकी बातें ,व्यर्थ उनका सब
ज्ञान है