तेरे दिल में जले उम्मीदों के हजारों दिये
तेरे साथ चले चांद सितारों के कारवां
नयी रोशनी से आबाद हो तेरी जिंदगी
तेरी तमाम उलझनों का हो अब खात्मा
तेरी आंखों मेंं हो नये नवेले ख्वाबों का बसेरा
तेरी राहगुजारों से होकर गुजरे बहारो के कारवां
तेरे साथ हो नये हमसफर, बसाये तूं नया आशियां
तूं जिसका हाथ थामे रश्क करे उस पर जहां

