बरसों तूने सींचा, अपने श्रम से फिर जाकर
आभासी इस दुनिया में शब्दों का इक संसार बसाया
कितने बीजों को पौधा बनते देखा
कितने पौधों को तूने पेड़ बनाया
कितने पुष्पों को देकर रुप और गंध अपनी
उन्हें खिलाया और महकाया
सृजन की सही कितनी तूने पीड़ाएं
तब जाकर कहीं ये गीत लहलहाए
अब ये ठीक नहीं कि किसी भी ऐरे-गैरे की खातिर
तूं अपनी ही बसायी दुनिया से रुठ जाये
तेरे सपनों के हैं आकाश बड़े, तेरे हौसले मजबूत।
ये भी ठीक नहीं कि इक जरा सी ठेंस से
तूं टूट जाये
तुझे अपनी बसायी दुनिया में
अपनी मर्जी से ,अपनी शर्तों पे रहना है
सुन ले जो कोई कुछ कहता है
कह ले जिसको जो कहना है
फिर तेरे सपने क्यों बेमतलब टूटे
तूं हीं अपने सपनों से क्यूं रुठे। . .. .
तेरा काम नये पंख लगाकर ..
नील नभ उड़ना है