तेरे मेरे प्यार का एक नगमा है जो हमको मिलकर गाना है
इसमें शामिल तेरे जलवों के किस्से और मेरा अफसाना है
इसमें तेरे मेरे साझा सपनों की सारी बातें हैं तफसील से
कैसे अब हमको अपना इक आशियां नया बनाना है
कैसे बसाना है घर अपना कैसे बनानी है अपनी इक दुनिया
कैसे थाम के हाथों में हाथ जीवन पथ पर चलते जाना है तुझको मुझको कुछ नये रिश्तों की रखनी है नयी बुनियादें
तुझको मेरे अपनों को, मुझको तेरे अपनों को अपनाना है
कैसे जीवन की बगिया में कुछ नयी कोपलें खिलानी हैं
कैसे अपना आंगन नया, कैसे अपना नया उपवन बनाना है
आयें चाहे कितनी ही मुश्किलें,या चले आंधियां कितनी ही
थाम के रखना है एक दूजे को, हर हाल मे साथ निभाना है
इसमें कुछ तेरे दुख की बातें तो कुछ मेरे दर्द भी शामिल हैं गुजरी बातें कड़वी यादें भूल, अब हमको आगे बढ़ जाना है
महबूब मेरे जब थामा है दाम फिर दुनिया की परवाह क्या
खोल लबों को ये नगमा मुझको आज तेरे साथ ही गाना है