एक समय था
जब मैं चाहता था
अपने हर काम के लिए
किसी न किसी की स्वीकारोक्ति।
पर इतने वर्षों के उपरांत
मैं इतना तो समझ पाया कि
इन स्वीकारोक्तियों का कोई अर्थ नहीं होता
सिवा एक कि
जब हम उन पथों पर नहीं चल रहे होते हैं जो सही हैं या जिन पर हमारा हृदय चलना ही नहीं चाहता
तब ही हमें चाहिए होती है
औरों की स्वीकारोक्ति
क्योंकि हम जो कर रहे हैं। उसमें हमारी अपनी ही स्वीकृति नहीं होती ।