हमारे भीतर
बहुत कुछ ऐसा होता है,
जिसका प्रदर्शन,
जिसकी सार्वजनिक स्वीकारोक्ति संभव नहीं होती,
या उतना साहस ही नहीं होता हमारे भीतर कि
कह सकें हम सब कुछ
हम छिपाकर पालते रहते हैं
बहुत सारा प्रेम ,बहुत सारी घृणाएं
कितनी ईर्ष्याएं, कितने द्वेष ,
कितनी कुंठाए, कितनी लघुताएं
रहते हैं कितने मुखौटे लगाए
ये सब कुछ कितने आवरणों में छुपाए।