नील नभ पर हैं सुशोभित
भ्रमण करते मेंघों के श्वेत गात
दिख गई मुझे उड़ते हुए
बगुलों की एक पांत
चमक रहे सूर्य के आलोक में
पंख उनके और उनके भी श्वेत गात
श्वेत पुष्प हैं कितने खिले हुए
धरा पर उपवन में
श्वेत स्वप्न कितने उग रहे हैं
सूने-सूने नयन में
कितनी श्वेत कामनाएं है
जाग रही हैं मन में
बस एक कालिमा सी दिखी
प्रतिबिंब में अपने
जब देख रहा था मैं श्वेत दर्पन में