वो तो हैं हर इक वहम,हर इक हक़ीक़त से वाक़िफ़


बनते हैं जानकर वो इन दिनों हर बात से अंजान भी



कर लेते जो वो गिले-शिकवे तो दिल का बोझ तो कुछ कम होता


ख़ामोश रहने से तो सुलगते रहे दिल के अरमान भी



उनकी इनायतों,उनके दिए ज़ख़्मों का नतीज़ा है हर एक ग़ज़ल


उनके हैं इस नादान दिल पर, जाने कितने एहसान भी



मेरे तसल्ली की ख़ातिर वो कभी इतना तो कह देते कि


थे वो हमसे भी कभी आशना, हमपे थे वो कभी मेहरबान भी



वो रुबरु हों तो उनसे बात करना कितना मुश्किल है


तसव्वुर में उनसे गुफ़्तगू है कितनी आसान भी