वो बात जरा सी थी
मगर तुमने कही थी
इसलिए दिल दुखा गई
मगर दुनिया से इसको छुपाना होगा।
दिल को खामोश रहकर,
हर दुख पीना होगा
हर इक रंजोगम उठाना होगा।
नम आंखें न दिख जायें कही किसी को
इसलिए छुपकर
अकेले में ही हर आंसू बहाना होगा।
अपने लिए न सही
औरों के लिए तो मुस्कराना होगा।
दुख सबसे छुपाना ही होगा,
सुख ही दिखाना होगा।