एक बंजर का मौन

कैसे भला

जगा सकता है

धरती के अंतर में सोते हुए

सृजन का गीत


एक टूटे हुए तारों वाला वाद्य

कैसे भला

रच सकता है

हृदय स्पर्शी

मधुर संगीत


जो जीवन भर

तट से ही बंधी रही नाव

कैसे भला

कह सकती है कि की उसने

कभी मचलती हुई लहरों और

तूफानों से प्रीत