उनकी श्रद्धांजलियों के शब्दों को सुनकर

उनके बदले हुए सुर और भाव देखकर

शायद मरने वाला भी

कुछ क्षणों के लिए ही सही

पुनः जीने की कामना कर उठता होगा।


उसके बस में होता तो

वो शायद उठकर सुनता

अपनी श्रद्धांजलि में कहें जा रहे शब्दों को

और पढ़ता

कहने वालों के चेहरे के भावों को

उनकी आंखों में आंखें डालकर।


इन श्रद्धांजलियों को सुनकर

कुछ नेपथ्य में पड़े उपेक्षित लोग

शायद अब मरने की कामना कर उठें।