कभी कभी जब मैं पढ़ता हूं

माल में,ट्रेनों में ,सड़कों पर

या किसी अन्य जगह पर

जहां सामान्यतया ऐसा कुछ नहीं होता,

अपने अपने ईश्वर के प्रति श्रद्धा का प्रदर्शन।


तब मैं सोचता हूं

ऐसी सामूहिक श्रद्धा का

खुला प्रदर्शन करने वाले लोग

काश रखते ऐसी ही अगाध श्रद्धा

मनुष्य और उसकी मनुष्यता में भी।