दुर्घटना में हुई मृत्युओं पर/
बिखरे शवों पर/
हमारा शोक कितना अर्थहीन/
हमारी बहसें कितनी विद्रूप -कितनी हास्यास्पद/
शवों पर विलाप/
उनके ही सत्य/
जिन्होंने खो दिया कोई अपना/
या खो दिए कुछ अपने/
सदा के लिए/
या जो साक्षी हैं इस दुर्घटना के/
इन सच्चे अश्रुओं की
इन वास्तविक दुखों की आवाज़
कितनी क्षीण
कि कोई नहीं सुनता इन्हें
या सुनाई नहीं देतीं किसी को