सौभाग्यशाली समझना

अपने आपको जीवन में

अगर है कहें किसी ने

कुछ अच्छे शब्द तुम्हारे लिए ।

किसी ने पाली मन में

कुछ अच्छी भावनाएं तुम्हारे लिए

किसी हृदय तक पहुंची

वेदनाएं तुम्हारे हृदय की

कुछ हृदयों ने पाली प्रीत तुम्हारे लिए ।

तुमने भी कहे

कुछ अच्छे शब्द औरों के लिए

पाली मन में भावनाएं किसी के लिए

पाली प्रीत किसी की मन में

गाये कुछ गीत औरों की खुशी के लिए।

पर बनना अनजाने, अकारण

किसी के भी थोड़े से

दुख का कारण

देकर जाता है

कुछ दुख ,कुछ वेदनाएं ।

जब नहीं बन पाये

इस जीवन पथ पर

किसी के सुखों का कारण

फिर दुख भी थोड़ा किसी को भी

क्यों आखिर देकर जाएं ।