सतह पर जीना

कितना सरल है

जीते ही रहना सतह पर

सतह पर ही जीते रहना


कितना सरल है

कितना सरल

सतह पर ही रह जाना

कितना कठिन है

छोड़ना, सतह की सुविधाजनक शांति


शांत सतह जिस पर

कोई हलचल नहीं, जिसमें

कोई उथल-पुथल नहीं

कोई तरंग नहीं

कठिन है ऐसी सतह को छोड़ना

सतह से अपने बंधन को तोड़ना


तोड़कर वो बंधन,

अपने ही भीतर गहरे उतरना

उतरते ही जाना ।

ऐसे अपने ही भीतर गहरे उतरने में

हमें होता है डूबने का ख़तरा

और डूबना भला कौन चाहता है?

इसीलिए बस, हम नहीं चाहते

सतह को छोड़ना

इसीलिए बस, हम नहीं चाहते

सतह से अपने बंधन तोड़ना