न जाने कितने ख्वाब
करते हैं कानों में सरगोशियां
कदमों को बुलाती हैं कितनी आवाजें
हाथों को छूते हैं जाने कितने इशारे।
होठों को बुलाती हैं कितनी पुकारें
निगाहों में उभरती हैं कितनी परछाईंयां
सीने में सुलगते हैं कितने गीत,
दिल में जलती हैं कितनी खामोशियां।
सीने में समाई हैं
कितनी बेचैनियां, बेकरारियां