अपनी शाखों से टूटे

अपने वृक्षों से झरे

कितने पीत पात हैं भूमि पर पड़े

है कुछ जीवन अब भी शेष इनका

या सब कुछ हो गया है शेष


कौन जानता है

हवा की गोद में बैठकर

उन्हें जाना हो

अपने अंतिम गंतव्य तक

पूरी तरह धूल में मिलने से पहले

तुम सुनते हो

इन पीत पातों के गिरने से

बसंत के आगमन की आहट ,पर

मुझे सुनाई देता है

अं

तिम विदा गीत