सच को झूठ में बदलना और

झूठ को सच में बदलना

सामान्य दृष्टि में ये

एक दूसरे के

विरोधाभासी वाक्य लगते हैं

इस दृष्टि से

इनके अर्थों में भी

उतना ही विरोधाभास होना चाहिए।

पर कितने आश्चर्य की बात है कि

इन दोनों वाक्यों का अर्थ

लगभग एक ही है

दोनों में ही है सत्य पराजित।


कुछ पथ हैं ऐसे संसार में जहां

सच को झूठ और

झूठ को सच बनाने में

माहिर लोग सम्मानित हैं।


इस एक कला में निपुणता

और कुछ और कलाओं का ज्ञान जैसे -

चाटुकारिता, सुविधाजनक स्मृति ,

समयानुसार बदलता जीवन दर्शन ,

पानी की तरह तरल प्रतिबद्धता,

आश्वासनों के अंबार लगाना,

अर्थपूर्ण प्रश्नों के उत्तर को

अतीत और इतिहास की

दिशा में मोड़कर

स्वयं निकल जाना,

लच्छेदार भाषा,

मान अपमान,जय पराजय से

हतोत्साहित न होना।


उन पथो पर 

इन गुणों का सामंजस्य

किसी को धरा से 

शिखर पर पहुंचा सकता है।