किसी भी मनचाही

रेलयात्रा के आरंभ में

हम होते हैं ऊर्जा और

उत्साह से भरे हुए।

हम अपने सहयात्रियों से

बना लेते हैं

आत्मीय संबंध।


एक आत्मीय ऊर्जा से

भरे होते हैं हम

दृश्यों के प्रति,लोगों के प्रति,

पर जैसे जैसे हम

यात्रा की समाप्ति की ओर बढ़ते हैं

हम धीरे-धीरे मौन होते जाते हैं।


सहयात्रियों से

हमारा वार्तालाप बंद हो जाता है,

तेज़ी से भागते दृश्यों के प्रति,

खिड़कियों से झांकने की

हमारी उत्सुकता

समाप्त होने लगती है,

हम चाहते हैं कि

किसी तरह

अब हम

अपने गंतव्य तक पहुंचें।