रात आती है उदासी और खामोशी की

एक लम्बी सी चादर लिये

लेतीं हैं तनहाइयां मुझे अपने आगोश में

नींद मगर फिर भी आती नहीं

रह रह के उभरती हैं

माजी़ से तेरी परछाइयां

करता हूं शब गुजरने का इंतजार

कि कब तेरी याद जाये मुझे नींद आये

और मैं घड़ी भर के लिये सो जाऊं

16.07.2020