आज रक्षा बंधन का पवित्र पर्व है
सुन लो भाई मेरे एक बार
माना कठिन है मेरी डगर
आज भी मुश्किलों भरा है मेरा सफर
पर अपनी रक्षा में मैं स्वयं हूं सक्षम
बस तुमसे अनुरोध है इतना
न तुम कभी अपने बेटे बेटी
में फर्क कोई करना ,सिखाना
सदा अपने पुत्र को नारी सम्मान
करना विरोध, गर कहीं हो
रहा हो किसी लड़की पर
कोई भी अत्याचार
समझ लेना मैं हूं उसकी जगह
तुम्हें अपनी रक्षा को पुकार
बस आज तुम्हारी ये शपथ
ही होगी मेरा उपहार