वो गुल  मुझको मिला ,वीराने सहरा में जाकर कहीं

जिसको ढूंढता फिरता था मैं  चमन की बहारों में


वो परिंदे आज़ाद तो हैं मगर, जाने क्यों उड़ नहीं पाते

ये लगता है कि वो क़ैद हैं,किसी क़फ़स की  दीवारों में


वो कश्ती जो हर इक तूफ़ान से लड़  के आ गई

अफ़सोस वो कश्ती डूबी भी तो कहीं किनारो में


झूठा कहो,फरेबी कहो,कुछ भी समझो उनके बारे में

नाम उनका ही चमकता है आजकल,हर तरफ़

इश्तिहारों  में


मुझे क्यों ऐसा लगता है,कोई देखता है मेरी जानिब

कोई पुकारता है मुझे,जो बैठा है दूर कहीं सितारों में