जहां खरीद लें खुशियां कम दामों पर
चलोअब अपने लिये ऐसा बाजार ढूढ़ते हैं
चींजें हो भले कम ,मगर प्यार हो ज्यादा
अपने लिये ऐसा कोई घर बार ढूंढते हैं
जो चाहे हमें हमारी सारी खामियों के बावजूद
ऐसा कोई साथी,ऐसा कोई यार ढूंढ़ते हैं
जहां कोई दुआ न हो बेअसर कोई ख्वाहिश न हो नामंजूर
सर झुकाने के लिये ऐसा कोई मंदिर कोई मजार ढूंढ़ते हैं
चलो अपने शहर की छूटी हुई गलियों में दोबारा फिर
मिल ही जाय शायद, कोई बचपन का यार ढूंढ़ते हैं
बहुत हो गई नफरतों की बाते,नफरतों की खबरें
चलो अब छोड़कर इनको थोड़ा प्यार ढूंढ़ते हैं
जो छापता हो सिर्फ प्यार की ही खबरें रोजअपने लिये ऐसा कोई अखबार ढूंढ़ते हैं
मन थक सा गयाहै इस झूठ और फरेब की नौकरी से
चलो अब अपने लिये एक नया रोजगार ढूंढ़ते हैं
सर झुका झुका के थक गये यहां, कुछ भी न हुआ
चलो अब सर झुकाने के लिये कोई नया दरबार ढूढ़ते हैं
इस दुनिया में बड़ी नाउम्मीदी, नाकामी, नाइंसाफ़ी है
चलो अपने लिये कोई नया संसार ढूंढ़ते हैं
अनिल 20.09.2020