शिशिर की हल्की सिहरती रात में
नवल धवल चांदनी से धुलकर
पुलकित है धरा,तारों की छांव में
मंद मंद मुस्काती है पुलकित यामिनी
मुख पर बिखरा हुआ है हास
जीवन राग पर झूमती कुछ
नव गीत गाती है निशा
नयनों में नव स्वप्न हैं भरे
नभ से अमृत है जैसे झरे
कुछ पीती हैं अंजुरी से, कुछ
आंचल में बटोरती है यामिनी
कितने स्वप्नों से भरी नींद
जग को बिखेरती है
पुलकित यामिनी