उनके कंठ अवरूद्घ उनके नयनों में नीर भरे
उनके कंधों पर बोझा कितना पैरों में पड़े छाले
कितनी पीड़ाएं कितने अभाव कितनीविवशताएं
दुख बढ़ गये हैं अब इतने कि न जायें संभाले
निकल पड़े हैं कहीं पैदल ही लेकर अपना कुनबा
अपने सगे संबंधी साथी संगी और परिवार
सर पर सामान की गठरी उठाये
बगल मे दाबे बच्चा अपना और किसी की ऊंगली थामें
कहीं चल रही बूढ़ी अम्मा सूटकेस डगराये
कहीं कोई बेचारी औरत है जो पेट से
चलती जाने कैसे दोहरा बोझ उठाये
थक हार कर धूप से भूख से प्यास से
वहीं सड़क किनारे पसरें वहीं बैठ सुस्तायें
कही साईकिल कहीं रिक्शे पर कही आटो में
कहीं चोरी छुपे ट्रकों में ठुसे और लदे हुए
कही जाते एम्बुलेंस में छुपे छुपाये
कही ट्रेनों में जा रहे भरे भराये
कहीं कुछ कटे रेल की पटरियों पर
जब थक कर सो गये थे सुस्ताने को
कुछ कुचले गये सड़कों पर ट्रकों से
कुछ को गर्मी धूप भूख और रास्ते की थकन निगल गई
सबके मन में बस एक ही इच्छा एक ही अभिलाषा
बस अब लौटकर अपने घर को जाना है
अबकी जो मन टूटा है जो मन पर लगे हैं घाव
शायद इतने जल्दी ना भर पायेगें
जो जायें गांव अपने इतनी जल्दी
शायद फिर वापस ना आयेंगे
अबकी