पेड़ों की शाखों से झरे हुए पत्तों को

हवा में इधर-उधर डोलते देखकर

बड़ा दुख होता है


क्या ऐसा नहीं हो सकता कि

पेड़ों के इन पत्तों  की  मृत्यु भी

पेड़ की उन्हीं शाखों पर हो जाए

जहां वो जन्मे थे ,

जहां उनका सारा जीवन बीता


वहीं से वे लुप्त हो जाए

मृत्यु आने पर

हवा में धुएं

की तरह