पूछो मत पावस में क्यों गाती हैं नदियां
जिन तटबंधों की सीमाओं में बंधी बंधी
अन्य ऋतुओं में बहती हैं
उन्हें ही क्यों ढहाती हैं नदियां
मत पूछो क्यों पावस में, इतना उफनती
इतना खिलखिलाती, इतना बलखाती हैं नदियां
बात बस इतनी सी है
अपनी खोयी धरती पुनः पा जाती हैं
जैसे अपना खोया हुआ
यौवन पुनः पा जाती हैं नदियां