उसी कूचे से होकर आज वो गुज़रा

जिस कूचे में मेरा भी  घर है


वो गुज़रा मेरे कूचे से तो मुझे ख़बर न थी

मैं उसी कूचे में हूं,वो इस बात से बेख़बर है


दिल को आरज़ू है उससे मुलाक़ात की

मगर पांव में हर वक़्त जैसे बंधा कोई पत्थर है


बस चंद रोज का ही तो मुसाफ़िर हूं 

मैं यहां , ये जो उसका खूबसूरत शहर  है


बाहर बारिशों का ज़िक्र उसने किया मगर

दिल का मौसम थोड़ा जुदा,वहां अभी पतझर है