कितने लबों की ख़ामोशियों का सबब है तूं
ऐ दिल क्या तुझे कोई पशेमानी नहीं है?
कितनी निगाहों के ख़्वाब मुरझा गए तेरी वज़ह से
ऐ दिल क्या तुझे कोई परेशानी नहीं है?
तूं रिश्ते निभा नहीं सकता तो बनाता ही क्यूं है
ऐ दिल क्या ये सरासर नादानी नहीं है?
तुझे वहम है उन पयामों का जो तेरे लिए नहीं हैं
ऐ दिल क्या ये तेरी अक़्ल की नातवानी नहीं है?