न बंधनों में बंधने की

न बंधनों में बांधने की

कोई चाह हो

बस साथ ख़ामोश चले

ऐसी कोई राह हो

कुछ अलग तरह से निभे

अलग तरह से निबाह हो

दृष्टियां करें संवाद

शब्द बोल दें

अधर रहें मौन

परिचय हो इतना कि

जैसे सब हो पता

रहे अपरिचय इतना कि

जब चाहे कह दें कि

तुम कौन?