जहां पूजा जाता हो,बस पाखंड,

आस्थाओं को दिया जाता हो धोखा,

जहां धर्म खड़ा रहता हो नेपथ्य में,

क्या अर्थ ऐसे सत्संगों में जाने का?


जिन तथाकथित प्रभु के चरणों की

अपावन रज के कारण,लग गये ढेर शवों के,

वही छुपे हुए हैं कहीं कंदराओं में,

साहस उनमें भी नहीं है,अपने ही भक्तों के सम्मुख आने का


आरोपों, प्रत्यारोपों के दौर जारी हैं

ढूंढ़े जा रहे हैं षड्यंत्र,

वही पुरानी बातें दोहरायीं जाती हैं,

कौन मनाता सच्चा शोक उनके कुचले जाने का?