ये तेरा चमकता-दमकता हुआ चेहरा
ये तेरी निगाहों से छलकती हंसी
ये तेरे दिल में उभरे खयालात
ये कुछ नयी सी रंगत नया सा नूर है।
तेरे लबों को भाती नहीं उदासियां
बनी नहीं तेरे दिल के लिए वीरानियांं
तुझे रास आती कहां खामोशियांं
ये बात जरा सी तुझे समझनी जरुर है।
तेरे दामन मेंं हों सारे जहां की खुशियां
तेरे आंखों का हर ख्वाब हों मुकम्मल
तेरे होठों पर कुछ मखमली गीत सजें
ये दुआ मांगना तो नहीं कोई कसूर है।