आसमान में उगा है सतरंगी इंद्रधनुष,

तैर रहे हैं श्वेत बादल,

इन्हीं तैरते श्वेत मेघों के मध्य उभरती है,

कोई धुंधली नीली छाया सी,

मुझे आता है तुम्हारा ध्यान,

जैसे तैरते मेघों के मध्य तुम हो खड़ी

पहने गहरा नीला परिधान,


जैसे किसी सरोवर मध्य

खिला हो कोई नील कमल।