ख़ुद की हस्ती मिटाकर, देते हैं हर इक बुत को रुह
इस उम्मीद में कि उन्हें भी कोई याद रखेगा,कैसे नादां पत्थर हैं
वो सब लोग कहते हैं कि हर तरफ़ रौशनी के मंज़र हैं
कैसे ये मंज़र हैं कि अंधेरे भी उनसे बेख़बर हैं
वो सब देते हैं सौ ज़ख़्म तो भी, नज़र नहीं आते निशां
उनके हाथों में नहीं , उनकी ज़ुबानों पे ख़ंजर है