बारहा मिले हम उनसे तसव्वुर में,मगर
अधूरी-अधूरी सी रह गई,उनसे हर इक मुलाकात
मुझे तमाम वहमों -गुमां हो गए जिनसे
न जाने कौन से थे, तेरी आवाज़ के वो इशारात
कौन समझेगा ये बात,कि एक ज़र्रे की बेरुखी से सुलगते हैं जमीं के नर्मो-नाज़ुक जज़्बात
बारहा हम मिलते रहे, बिछड़ते रहे
ये किस्सा बारहा दोहराती रही है हयात