इसी जमीं का बाशिंदा हूं मैं,यहीं मेरे सब रास्ते हैं
फ़लक के मुसाफ़िरों का तो मुझे कुछ पता नहीं
मैं चल रहा हूं,पर मुझे जुस्तजू किसकी, मुझे किन मंज़िलों की आरजू है, मुझे ख़ुद ही ये पता नहीं
यहां जो मुसाफ़िर ख़ुद ही नहीं जानते अपना रास्ता
वो भी औरों को बताते रहते हैं, ये तुम्हारा रास्ता नहीं
अपने बदले हुए अक्स से मुझे क्यों हो हैरानी,
ये अक्स मेरा ही है इसमें आइने की कोई ख़ता नहीं
तुझसे ,बस इक रूबरू मुलाकात की ख़्वाहिश है
क्यों, इस बात का तो मुझे भी कुछ पता नहीं