मृत्यु संवेदनशील विषय है

इस पर सारी बहसें

गंभीर होनी चाहिए ।

नयनों में नीर दिखने चाहिए

शब्दों में पीर दिखनी चाहिए

माथे पर

चिंता की अनगिनत लकीर दिखनीं चाहिए

प्रयास अधीर दिखने चाहिए।

मृत्यु बेहद संवेदनशील विषय है

इस पर सारी बहसें

गंभीर होनी चाहिए।