किसी दिन मिलूंगा मैं
उन चिर-परिचित
अपरिचित लोगों से
चुपचाप कहीं
रास्ते में चलते चलते
वो लोग जिनसे
मैं मिलना चाहता हूं,
जिनसे मिलने की
उत्कट अभिलाषा है
मेरे मन में
कुछ उनमें से भी
शायद चाहते हों
मिलना मुझसे
पर क्या
वो मुझे पहचान सकेंगे
उस भीड़ में
क्या उनमें से किसी ने खींचे होंगे
अपनी कल्पनाओं में कोई चित्र
मैं तो जानता हूं उन्हें
मैं समीप से भी उनके
गुज़र सकता हूं
अपरिचय की ओट लिए