तूं नहीं आती, तेरा ख़याल ,तेरी याद अब आती नहीं


मिटने लगीं है जैसे, मेरे तसव्वुर की सब रानाईयां




अब ये आलम है भरी बस्तियों में नज़र आती है वीरानियां


शोरोगुल में उभरती है ख़ामोशियां ,भीड़ में उभरती है तन्हाईयां




चाहता हूं मैं कि अब तुझे भूल जाऊं,तुझे याद न करुं


पर रह-रह के तेरे ख़याल, करते हैं सीने में सरगोशियां




जो मुझे सदाएं देती हैं अक्सर हर इक रहगुज़र में


धुंधली से होने लगी है अब तो तेरी वो परछाइयां




यूं तो तमाम बातें करता हूं मैं, जब भी लोगों से मिलता हूं


मगर टूटती नहीं है जाने क्यों अब मेरे लबों की

ख़ामोशियां