किसके कल्पित स्पर्श से,मौन भी अर्थ पा गया

टूटा हुआ साज भी कोई मधुर राग गा गया

किसके पगों की पथों पर आहट मात्र से

दुःखों में भी आनंद आ गया


कौन है जिसकी कल्पना कर

शांत अभिव्यक्तियां भी हो उठी मुखर

कौन है जिसकी छाया छूने से ही

अंतस में बहुत कुछ गया निखर


कौन है जिसकी छवि के दर्शनों से से

उठ गई शांति मन में अनगिनत तरंगें

कौन है जिसके मिलने की कोई भी आस नहीं

पर जिसके खोने की कल्पना से मन घबरा गया


कौन है जो अबोले ही बहुत कुछ कह गया

गीत मेरे अजन्मे अपने कोमल स्वरों में गा गया