ज़ीस्त की तनहा राहों में जब भी उदास हुए
हमने तुझे याद किया बस तेरा ख़याल किया
पामाल राहों से बारहा गुज़रे,दिल के सुलगते
ज़ख़्मों का ,हमने कुछ भी न ख़याल किया
इस तरह ख़ामोशी से बिछड़े उससे हम,वो बिछड़ा हमसे
न उसने कुछ बताया,न हमने कोई सवाल किया
कोई और लिखता जो हमारी दास्तां तो इतनी कमाल न होती
हमने ख़ुद ही लिखा इसलिए इतना कमाल किया