क़त्ल करके भी कितनी मासूमियत से मुस्कुराते हैं कुछ लोग

छोड़ो पुरानी बातें, करके गुनाह भी अब कहां मुंह छुपाते हैं कुछ लोग

तोड़ते हैं अपनी ही बस्तियां, अपने ही घर, उठाते हैं दीवारें

अपने ही हाथों से अपना घर जलाते हैं कुछ लोग

ख़ामोशी की इक आदत सी पड़ गई है और कुछ नहीं

सबकी जुबानें हैं सलामत मगर, कहां बोल पाते हैं ज़्यादातर लोग