कुछ कहा

कुछ सुना

कुछ रहा

अनकहा

अनसुना 


इस कहे- सुने

अनकहे- अनसुने के मध्य

गुजरा सारा जीवन

अब करता है मन

कह डाला होता

उन सबको वो सब अनकहा जो कहना था

सुन लिया होता वो सब अनसुना जो सुनना था

शायद कम हो जाते

कुछ दुख कुछ संताप

अपने भी उनके भी

कम होते पश्चाताप अपने भी उनके भी

कहे- सुने अनकहे -अनसुने के मध्य

बीता सारा जीवन

अब सोचता है मन

कुछ और कहा होता

कुछ और सुना होता

उन सबसे जो कह रहे थे

उन सबसे जो सुन रहे थे

पर अब भी जो है शेष

कह सकते हैं उनसे

जो सुन रहे हैं

सुन सकते हैं उनको जो कह रहे हैं 

इस कहे सुने

इस अनकहे अनसुने के मध्य

बीता जाता जीवन