एक एक युवा लड़के ने

मना कर दिया लगाने से गुलाल

जिनको मना किया था उन्हीं युवाओं ने

पुस्तकालय में ही

पीट-पीट कर ले लिए उसके प्राण

२.

एक लड़की ने कहीं मना कर दिया

एक लड़के को रंग लगाने से

तो उसने कुचल दिया उसे

अपनी कार के नीचे और

ले लिए उसके प्राण

३.

एक लड़के ने मना किया

अपने ही किसी मित्र को रंग लगाने से

तो उसने दनादन चला दीं गोलियां

उसके पैरों पर

३.

एक लड़के ने नशे में

कुचल दिया कई लोगों को

अपनी कार से और

उतर कर चिल्लाने लगा शिव का नाम

४.

किसी लड़के की बाईक छू गई

किसी की बाईक से चलते-चलते

उन दूसरे लड़कों ने

उसके सर पर बोतल फोड़ कर

ले ली उसकी जान

५.

किसी अकेली स्त्री ने कहीं

अपने पड़ोसियों को मना किया

तेज आवाज में संगीत बजाने से

तो उन्होंने उसे पकड़कर धुन दिया

 कहीं किसी के घर में

बज रहा था होली का संगीत

जिससे उसके किसी तथाकथित

ऊंची जाति के

पड़ोसियों के अहम को

लग गई गहरी ठेस और

उन्होंने उस घर में घुसकर

दनादन चला दी गोलियां

कर दिया कई लोगों को घायल

ये मात्र कुछ

इक्का-दुक्का घटनाएं नहीं

इनमें छुपे हुए

वर्तमान के

कितने कुरुप सत्य निहित हैं

भविष्य की कितनी भयावह आशंकाएं हैं