जग उन प्रश्नों की भी गूढ़ व्याख्याएं करता रहा
जिनके अर्थ भी कितने सहज और सरल थे
जिनकी जिह्वा पर शहद भरे शब्द ही शब्द थे
उनके अंतर में कलुष के छिपे हुए गरल थे
उनकी करनी में ही थी झलकती उनकी सत्यता
उनके कथनों में तो मात्र -खोखले,निरे कोलाहल थे
सोचो,जिनके समक्ष थे विकल्प चुनने के पुष्पों भरे पथ
वो क्यों चले उन पथों पर पर,जो धूल-कांटों भरे असमतल थे
नयनों में जो उभरे थे भाव, बस छवि देख कर ही, वो
प्रायः मात्र क्षणिक आकर्षण,अज्ञात के प्रति कौतूहल थे
किसे ज्ञात होता है तब भी, धरा पर वृष्टि होगी या नहीं आसमान पर जब छाए कितने घनघोर बादल थे