बाहर है कोलाहल इतना
कि कानों में बस पहुंचता है
कोलाहल ही कोलाहल,
चाहते हैं हम सब बस
कहना और सुनाना,
सुनने का धैर्य
और सोचने की सामर्थ्य
नहीं रह गई है शेष हममें।
भावनाएं व्यक्त करना
हम भूलते जा रहे हैं,
क्रियाएं भी भूलते जा रहे हैं,
हमारा जीवन
जैसे रह गया है,
बस कोलाहल सुनना
और प्रतिक्रियाएं व्यक्त करना।